मानवता को समर्पित सामाजिक संस्था “ख़ुशी के पल” द्वारा बच्चों की आगामी परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लोधीपुरा स्थित स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया गया।
इस अवसर पर संस्था की संयोजिका श्रीमती हरप्रीत कीर ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा के समय बच्चों पर पढ़ाई के साथ-साथ आवश्यक सामग्री की चिंता भी रहती है, जिससे उनका मनोबल प्रभावित होता है।
इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा लगभग 150 बच्चों को रजिस्टर, पेंसिल, पेन, कंपास बॉक्स सहित अन्य आवश्यक परीक्षा सामग्री उपलब्ध कराई गई, ताकि बच्चे बिना किसी चिंता के पूरी एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई कर सकें।
सामग्री पाकर बच्चे अत्यंत प्रसन्न नजर आए और उन्होंने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को स्वल्पाहार भी कराया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
श्रीमती हरप्रीत कीर ने बताया कि ख़ुशी के पल संस्थान समय-समय पर जरूरतमंद बच्चों एवं समाज के कमजोर वर्गों की सहायता के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य करता रहता है।
इस अवसर पर संस्था की सदस्य श्रीमती रिचा सलुजा, दीपिका तारकस, ऊषा माहेश्वरी, वर्षा अग्रवाल, वर्षा बत्रा सहित स्कूल का स्टाफ भी उपस्थित रहा।
Tags
बुरहानपुर समाचार