बुरहानपुर - केन्द्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद् आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के अधीन नैदानिक चिकित्सा अनुसंधान एकक बुरहानपुर में दिनांक 05 जून 2025 सुबह 09:30 बजे से हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यशाला का विषय "कार्यालयीन कार्यो में हिन्दी भाषा का उपयोग" रहा। इस कार्यशाला का उद्देश्य कर्मचारियों / अधिकारियों को कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी के प्रभावी प्रयोग हेतु प्रोत्साहित करना तथा राजभाषा नीति के अनुरूप कार्य निष्पादन को बढ़ावा देना था।
कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. शबीना हाशमी (प्रोफेसर) एवं उप-प्रधानाचार्य सैफीया हमीदिया यूनानी तिब्बीया कॉलेज बुरहानपुर को शॉल-श्रीफल एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि हिन्दी एक सरल और सुंदर भाषा है। जो हमारी संस्कृति की पहचान है। जो हमारे भावो को स्पष्ट रूप से व्यक्त करती है। उन्होने हिन्दी भाषा के प्रयोग की महत्ता उसकी व्यवहारिकता एवं सरलता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिकारी प्रभारी डॉ. यासमीन फातिमा द्वारा की गई। जिन्होने अपने वक्तव्य में बताया कि कार्यालयीन भाषा का अर्थ प्रशासन के राजकाज की भाषा है। उन्होने राजभाषा आधिनियम की जानकारी दी साथ ही बताया कि हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के लिये कार्यालय में नोटिंग, ड्राफ्टिंग एवं पत्राचार 100 प्रतिशत हिन्दी में किया जाता है। साथ ही कार्यालयीन कार्यों में हिन्दी शब्दावली के सही प्रयोग के महत्व को साझा किया।
कार्यक्रम में डॉ. इमरान जावेद के द्वारा स्वागत भाषण एवं इकाई का परिचय देते हुये इकाई में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया गया। साथ ही हिन्दी में कार्य करने हेतु प्रोत्साहन सम्मान के रूप में कर्मचारियों को शील्ड (स्मृति चिन्ह) देकर सम्मानित किया गया
कार्यक्रम का संचालन श्रीमति दलजीत शर्मा द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन डॉ. हैदर अली अंसारी के द्वारा किया गया। कार्यशाला में इकाई के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार