आओ संवारे, ताप्ती किनारे" — विश्व पर्यावरण दिवस पर ताप्ती सेवा समिति द्वारा नदी तट स्वच्छता अभियान

बुरहानपुर - विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज दिनांक 5 जून को बुरहानपुर स्थित ताप्ती नदी के राजघाट पर सामाजिक संगठन ताप्ती सेवा समिति द्वारा “नदी तट स्वच्छता अभियान” का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ताप्ती नदी को स्वच्छ, निर्मल और प्रदूषणमुक्त बनाना तथा जनसामान्य में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं समिति की अध्यक्षा श्रीमती सरिता भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस की वैश्विक भावना के अनुरूप किया गया है, जिसकी शुरुआत वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा पर्यावरणीय चेतना जागृत करने हेतु की गई थी।


समिति के सचिव श्री धर्मेंद्र सोनी ने अपने विचार रखते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरणीय मुद्दों जैसे ग्लोबल वार्मिंग, वन्यजीव अपराध, और सतत विकास के लिए एक सशक्त वैश्विक मंच है। यह दिवस प्रतिवर्ष 143 से अधिक देशों में मनाया जाता है।


इस वर्ष समिति की थीम रही “आओ संवारे, ताप्ती किनारे”, जिसके अंतर्गत घाटों पर साफ-सफाई की गई और उपस्थित नागरिकों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री अताउल्लाह खान ने जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, “प्रकृति के साथ सामंजस्य में जीवन जीना ही मानवता का भविष्य है। आइए, हम सब मिलकर एक हरित और स्वच्छ भारत के निर्माण की दिशा में कार्य करें।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, छात्रों, स्थानीय नागरिकों और पर्यावरण प्रेमियों ने भाग लिया। समिति ने इस अवसर पर सभी से अनुरोध किया कि वे पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और ताप्ती नदी को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें। गंगा दशहरा पर तपन महाराज जी द्वारा आरती की गई
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत सचिव धर्मेंद्र सोनी श्री कृष्ण चौहान मोहन दलाल डॉक्टर मनोज अग्रवाल अभय बालापुर कर पारीक जी नंदकिशोर वाणे राजेश भगत विजय राठौड़ आदि लोग उपस्थित थे

Post a Comment

Previous Post Next Post