50 रुपए का 80 में 100 रुपए का स्टांम्प 200 में बेचने की शिकायत पऱ उप पंजीयक ने तहसील कार्यालय पहुंच कर किया निरीक्षण

बुरहानपुर :- बुरहानपुर में स्टांम्प विक्रेताओं द्वारा अधिक दाम पर स्टाम्प बेचने की शिकायत सामने आई है वकीलों की शिकायत पर गुरुवार को दोपहर उप पंजीयक सूरज डाबर ने तहसील कार्यालय पहुंच कर औचक निरीक्षण किया।

अधिवक्ताओं का आरोप है कि स्टांम्प विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूल रहे हैं 50 रुपए का स्टांम्प 80 रुपए में और 100 रुपए का स्टांम्प 200 रुपए में बेचा जा रहा है अधिवक्ता सीएल महाले और अनूप कुमार यादव ने बताया कि कुछ स्टांप विक्रेता कई शर्तें भी है नोटरी हमसे करओ शपथ पत्र हमसे लो और बनाओ जबकि वेंडर का यह काम नहीं है वकीलों के कार्य भी ये ही कर रहे हैं उप पंजीयन निरीक्षण के दौरान कुछ वेंडर रफू चक्कर हो गए ।

उप पंजीयक के निरीक्षण के दौरान कुछ स्टांप विक्रेता मौके से चले गए जांच में पाया गया कि कुछ विक्रेताओं ने स्टॉक सूची नहीं लगाई थी उप पंजीयक ने कहा कि वे जल्द ही पंजीयक को रिपोर्ट सौंपेंगे विक्रेताओं को लिखित में निर्देश भेजकर समझाइश दी जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post