अच्छा स्वास्थ्य जीवन की धरोहर - ताप्ती सेवा समिति ने स्वास्थ्य शिविर में दिया संदेश

बुरहानपुर। बुरहानपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ऑल इज वेल हॉस्पिटल के सहयोग से इंदिरा कॉलोनी स्थित राजस्थानी भवन के पीछे किया गया। 
शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था ताप्ती सेवा समिति ने अहम भूमिका निभाते हुए शिविर के प्रचार-प्रसार के माध्यम से नागरिकों से शिविर का लाभ लेने की अपील की। 
समिति की अपील पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई, और स्वास्थ्य लाभ लिया।

शिविर में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ दिव्येश लाड और डॉ अपूर्वा यादव ने मरीजों का बीपी, शुगर, थायराइड, मोटापा, आँखों की जांच सहित अन्य महत्वपूर्ण परीक्षण किए। 

ताप्ती सेवा समिति की जिला अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत ने इस अवसर पर कहा कि “स्वास्थ्य मनुष्य जीवन की अनमोल धरोहर है। समय रहते जांच और उपचार हमें गंभीर बीमारियों से बचा सकता है।”

मेडिकल एसोसिएशन के संरक्षक श्री निरज कक्कड़ ने जिले में लगातार बेहतर होती स्वास्थ्य सेवाओं और मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर का चिकित्सा इतिहास बहुत समृद्ध रहा है और ऐसे शिविर जिले के नागरिकों को स्वस्थ और जागरूक बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में संस्था सचिव धर्मेंद्र सोनी, अताउल्ला खान, विजय राठौर, अभय बालापुरकर, अजय राठौर, देव मोरे, महेंद्र जैन समेत कई समाजसेवी उपस्थित रहे। इन सभी ने आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया और शिविर में आए नागरिकों की मदद की। 

Post a Comment

Previous Post Next Post