इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों की जिला कार्यकारिणी का गठन , डॉ दीपक वाभले अध्यक्ष,डॉ जितेंद्र महाजन उपाध्यक्ष बने

बुरहानपुर। रविवार को  जिला स्तर पर इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों  की बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें महाराष्ट्र से EH चिकित्सक विशाल पालीवाल ने इलेक्ट्रो होम्योपैथी में प्रैक्टिस में आ रही समस्याओं से संबंधित विषयों पर चर्चा की गई ,साथ ही अन्य राज्यों की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी सरकार द्वारा इलेक्ट्रो होम्योपैथी को मान्यता देने के उद्देश्य से बोर्ड गठन कि आवश्यकता है,इस दिशा में अग्रसर होकर समस्त इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों को संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता को मद्देनजर रखते हुए जिला स्तर पर इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों के संगठन की नींव रखी गई।

जिसमें सर्वसम्मति से EH चिकित्सक दीपक वाभले को जिलाध्यक्ष के रूप में चुना गया,साथ साथ अन्य पदाधिकारियों की कार्यकारिणी भी गठिन की गई जिसमें,उपाध्यक्ष के रूप में जितेंद्र महाजन,योगेश हटकर, प्रमोद चौहान। सचिव प्रवीण पाटिल,सह सचिव योगेश महाजन,विनोद महाजन। कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र महाजन।एवं 11 चिकित्सकों को मार्गदर्शक नियुक्त किया गया है,इस आयोजन से इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सकों में इस आयोजन से हर्ष व्याप्त है इस दौरान लगभग 85 इलेक्ट्रो होम्योपैथी चिकित्सक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post