हम सभी मिलकर जल को संरक्षित करें- परिणीता राजे

जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन तहत

जल बचाओ कवि गोष्ठी, पौधारोपण पश्चात दिलाई शपथ

जल है तो कल है इसे बचाओ- डॉ राज गोस्वामी

दतिया @Medicalsansarnews.com>>>>>>>>>>>>>>>> मध्यप्रदेश शासन व म.प्र. जन अभियान परिषद दतिया निर्देशन में 30 मार्च से 30 जून 2025 तक चलाया जा रहा। जल गंगा संवर्द्धन अभियान का आज समापन समारोह आयोजन विवेकानंद नेहरू युवा मंडल नवांकुर संस्था एवं स्वदेश ग्रामोत्थान समिति (नवांकुर संस्था) दतिया के संयुक्त तत्वावधान में सभागार, हैरीटेज गार्डन दतिया में किया गया। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में संभागीय जन अभियान परिषद की सदस्य महारानी परिणीता राजे उपस्थित रहीं।


मुख्य अतिथि श्रीमती राजे अभियान को बताया अनुकरणीय

मुख्य अतिथि श्रीमती परिणीता राजे जी ने संबोधित करते कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा संचालित जल गंगा संवर्द्धन अभियान अनूठा है इसके प्रभाव से प्रदेश भर में जल संरक्षण और संवर्द्धन वातावरण निर्मित हुआ है। हम सभी मिलकर सतत अभियान के उद्देश्यों की प्रतिपूर्ति हेतु क्रियाशील रहेंगे।

कार्यक्रम में साहित्यकारों ने प्रस्तुत की प्रेरणापस्पद रचनाएं 

कार्यक्रम अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राज गोस्वामी ने कि जबकि विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार पूरन चंद शर्मा, मनीराम शर्मा व विनोद मिश्रा सुरमणि उपस्थित रहे। उपस्थित सभी साहित्यकारों ने जल संरक्षण पर अपनी-अपनी रचना प्रस्तुत की।

कार्यक्रम का सफल संचालन विवेकानंद युवा मंडल के संजय रावत ने करते हुए अभियान की व्यापक जानकारी दी। वहीं स्वदेश ग्रामोत्थान समिति (नवांकुर संस्था) के सचिव पीयूष राय ने जल गंगा संवर्द्धन अभियान के अंतर्गत की गईं गतिविधियों की व्यापक जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था द्वारा पौधारोपण भी किया गया।

आयोजन में प्रमुख रूप से इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महाराज गोविंद देव, अशोककुमार शाक्य परियोजना समन्वयक एम्बेड परियोजना, प्रवीण सिंह परमार (गुड्डूराजा), ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति से बलवीर पांचाल, शिवा राय, अभय दाँगी, रवि बघेल, विवेकानंद युवा मंडल से पुरुषोत्तम रायकवार श्रेयस रावत व अन्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विवेकानंद युवा मंडल दतिया के अध्यक्ष संजय रावत ने दी।

Swadesh NBO/CSO

We are an NGO registered in Datia since 1995. We are a rights based Civil Society organization working for the effective administration of the civil society and bringing forth the justice to the common people.

Post a Comment

Previous Post Next Post