घाघरला मे गांव वालों ने ली तंबाकू ना खाने की शपथ, कहा ‘ना खुद खाएंगे, ना किसी को खाने देंगे।

बुरहानपुर - घाघरला से एक सकारात्मक और प्रेरणादायक खबर सामने आई है।
मां पोहरादेवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी ने आज विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर गांव में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य था – तंबाकू के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करना और उन्हें इस जानलेवा आदत से दूर रखना।

इस मुहिम में गांव की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी को तंबाकू से होने वाली बीमारियों – जैसे कैंसर, दांत व फेफड़ों की समस्याएं, हृदय रोग और समय से पहले मौत जैसी गंभीर स्थितियों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में शपथ ली –
“ना खुद तंबाकू खाएंगे, ना किसी और को खाने देंगे!”
संस्था के उपाध्यक्ष राहुल राठौड़ ने बताया,
हमारी संस्था सामाजिक सरोकारों के लिए समर्पित है। आज का यह कार्यक्रम नशामुक्त समाज की दिशा में एक छोटा लेकिन मजबूत कदम है।”

गांव वासियों की भागीदारी और जागरूकता ने यह साबित कर दिया कि अगर ठान लें तो कोई भी बुरी आदत छोड़ी जा सकती है।
इस मुहिम ने घाघरला को तंबाकू मुक्त गांव बनाने की दिशा में नई ऊर्जा दी है।
इस दौरान संस्था के उपाध्यक्ष राहुल राठौड़, सुरेश राठौड़, इंदल राठौड़, निलेश मांडवे,देवेंद्र राठौड़, विकास पवार, सतनाम सिंह, लक्की सिंह, रितेश राठौड़, भागचंद राठौड़, चेतन, राज चौहान, यश राठौड़, राधेश्याम चौहान, रमेश राठौड़, कङू पावना, गोपाल चौहान, कन्हैया चौहान, योगेश राठौड़, कुंदन मांडवे, सुजल राठौड़, गजानंद, राहुल मांडवे, रोहित मांडवे, अनिल राठौड़, पवन राठौड़, योगेश चौहान, चरण चौहान,सुदामा चौहान, भागीरथ चौहान आदि उपस्थित रहे हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post