बुरहानपुर - भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी बुरहानपुर एवं श्री साईं नशा मुक्ति केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया ।
कार्यक्रम में तंबाकू के दुष्प्रभाव व कंपनियों द्वारा भ्रामक प्रचार विषय पर नशा मुक्ति के क्षेत्र में कार्य करने वाले वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर मनोज अग्रवाल ने बताया कि तंबाकू जनित बीमारियों से प्रतिवर्ष 12 से 15 लाख लोग समय ही मर रहे हैं प्रति 40 सेकंड में एक मृत्यु तंबाकू जनित बीमारियों से हो रही है ,युवा पश्चात संस्कृति के अनुसरण में अपना जीवन गवा रहे हैं, कंपनियां भ्रामक विज्ञापन व प्रचार प्रसार के माध्यम से बच्चों युवाओं एवं महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं ।
कार्यक्रम में उपस्थित जनों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई एवं नशे के दुष्परिणाम पर आधारित पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई ।
कार्यक्रम को अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता,राजेश भगत,अताउल्ला खान आदि ने भी संबोधित किया।
उक्त अवसर पर परवेज खान बहादुर, डॉ अशोक प्रसाद गुप्ता, राजीक हुसैन अंसारी, रियाज उल हक अंसारी, राजेश भगत, डॉ युसूफ साहब, करणसिंह चित्ते आदि उपस्थित थे ।
Tags
बुरहानपुर समाचार