बाल छात्रावास में आयोजित हुआ नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम, सर्वश्रेष्ठ स्लोगन व चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला पुरस्कार


बुरहानपुर। अंतरराष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर महिला अधिकार मंच बुरहानपुर व श्री साइ नशा मुक्ति केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में बॉयज हॉस्टल में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। 


इस कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाना और युवाओं को तंबाकू मुक्त जीवन के महत्व के बारे में शिक्षित करना था। कार्यक्रम मैं संस्था ने तंबाकू के दुष्परिणाम ऑन पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया सर्वश्रेष्ठ स्लोगन लिखने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

विशेषज्ञ डॉक्टर मनोज अग्रवाल ने तंबाकू के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी और तंबाकू मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। 

इस कार्यक्रम का आयोजन करके, बॉयज हॉस्टल के युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और तंबाकू के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण कदम उठाया। इस अवसर पर लीनेस क्लब फाउंडर एवं डायरेक्टर रफत

आसिफ खान, महिला अधिकार मंच राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सिंह, लीनेस क्लब एवं महिला अधिकार मंच अध्यक्ष प्रेमलता सांकले, सीनियर सदस्य विशेष सलाहकार मंगला दुबे, डा. वासिफ खान यार विजय राठौड़ आदि सदस्य उपस्थित रहे।


Post a Comment

Previous Post Next Post