बुरहानपुर की पूजा भंडारी ने रचा इतिहास, JRF परीक्षा में देशभर में तीसरा स्थान

बुरहानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में बुरहानपुर की बेटी पूजा भंडारी ने बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्होंने UGC NET (JRF) परीक्षा में 99.98 पर्सेंटाइल के साथ देशभर में तीसरी रैंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। 10 लाख से अधिक प्रतिभागियों के बीच अपनी मेहनत और लगन से टॉप 3 में जगह बनाकर उन्होंने इतिहास रच दिया।

शिक्षा के साथ समाज सेवा में भी सक्रिय

पूजा भंडारी न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट हैं, बल्कि समाज सेवा में भी उनकी अहम भूमिका रही है। वह पिछले दो वर्षों से "हैप्पी टेल्स" नामक समूह चला रही हैं, जो अनाथ और बीमार पशुओं की देखभाल करता है।

युवाओं और महिलाओं के लिए प्रेरणा

पूजा का मानना है कि हर महिला को आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर अपने सपनों को साकार करना चाहिए। उनकी इस उपलब्धि से बुरहानपुर में खुशी की लहर है, और वे आज युवाओं, खासतौर पर महिलाओं के लिए एक मिसाल बन गई हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post