बुरहानपुर के लोक नर्तक मुकेश दरबार और उनके सहयोगियों का संभागायुक्त ने किया सम्मान

इंदौर, 5 मार्च: बुरहानपुर के प्रसिद्ध लोक नर्तक मुकेश दरबार और उनके सहयोगियों को संभागायुक्त दीपक सिंह ने सम्मानित किया। दरबार और उनके समूह ने हाल ही में 24 घंटे लगातार लोक नृत्य कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।

संभागायुक्त दीपक सिंह ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि लोक कलाओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए दरबार और उनके समूह का प्रयास बेहद प्रशंसनीय है।

मुकेश दरबार ने बताया कि इस रिकॉर्ड को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन में दर्ज किया गया है, और उन्हें प्रमाण पत्र एवं मेडल से सम्मानित किया गया।

24 घंटे तक किया गया लोक नृत्य

यह आयोजन मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड, भोपाल और जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, बुरहानपुर के सहयोग से हुआ। इसमें निमाड़ के पारंपरिक भगोरिया, फगुआ और गणगौर नृत्यों की 24 घंटे तक प्रस्तुति दी गई।

इस अद्भुत प्रदर्शन में 10 कलाकारों ने लोक नृत्य किया, जबकि 11 कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों की संगत दी। इस रिकॉर्ड ने न केवल निमाड़ी संस्कृति को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई बल्कि सांस्कृतिक पर्यटन को भी बढ़ावा दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post