कलेक्टर ने नेपा मिल कागज कारखाना का किया भ्रमण , मिल की कार्यप्रणाली की जानकारी ली

बुरहानपुर/5 मार्च, 2025/- कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने आज नेपानगर पहुँचकर नेपा मिल कागज कारखाना का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने यहां प्रशासनिक सभाकक्ष में नेपा मिल के अधिकारियों से मिल की कार्यप्रणाली एवं रूपरेखा इत्यादि विषयों पर चर्चा की। जिसके बाद कलेक्टर श्री सिंह ने नेपा मिल में कागज बनने से लेकर पैकेंजिंग प्रक्रियाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर श्री सिंह ने कारखाने में उपलब्ध उपकरणों एवं कार्यप्रणाली को देखा व जाना। इस अवसर पर सीएमडी श्री राकेश कुमार चोखानी, सीवीओ श्री विनीत कुमार, सीजीएम श्री आर अलगेशन, कंपनी सेकेट्ररी सुश्री निधि मिश्रा, डीजीएम श्री सुरेन्द्र मेहता, एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post