बहादरपुर में एक सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल को प्रशासन ने जेसीबी की मदद से हटाया

बुरहानपुर :- बुरहानपुर के बहादरपुर में एक कॉलोनाइजर द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई बाउंड्रीवाल को प्रशासन ने हटा दिया है शिव समाधा कॉलोनी के निर्माता ने खसरा नंबर 603 पर यह अतिक्रमण किया था बुधवार को एसडीएम पल्लवी पुराणिक और तहसीलदार प्रवीण ओहरिया ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जमीन की नपती करवाई इसके बाद जेसीबी की मदद से अवैध बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया।

एसडीएम पुराणिक ने बताया कि बहादरपुर रोड पर खसरा नंबर 602 में कॉलोनी स्थित है शिकायत मिलने पर जांच की गई राजस्व विभाग की टीम अब कॉलोनी के सभी दस्तावेजों की जांच कर रही है टीएनसीपी और कलेक्टर कार्यालय से मिली अनुमतियों की भी पड़ताल की जा रही है नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post