बुरहानपुर :- ग्राम गोराडिया में आदिवासी बेरोजगार ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया यह बैठक मां पोहरादेवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी के आग्रह पर जिला पशुपालन अधिकारी हीरासिंह भवर द्वारा ली गई।
बैठक में अधिकारी ने पशुपालन से आत्मनिर्भर बनने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की जानकारी दी उन्होंने बताया कि पशुपालन से स्थायी आय का स्रोत बनाया जा सकता है और सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत अनुदान, प्रशिक्षण और अन्य सहायता प्राप्त की जा सकती है।
ग्रामीणों ने जताया आभार, पहल की हो रही सराहना
इस पहल से ग्रामीणों में नया उत्साह देखने को मिला उन्होंने मां पोहरादेवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसायटी और जिला पशुपालन अधिकारी हीरासिंह भवर का आभार व्यक्त किया बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने खुले दिल से इस प्रयास की प्रशंसा की और इसे ग्रामीण विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस दौरन सोसायटी के उपाध्यक्ष राहुल राठौड़, नवीन आड़े, सोनू पवार, इंदल सिंह राठौड़, सुरेश राठौड़, विकास पवार, भागीरथ चौहान सहित अन्य दिनेश चौहान, रामप्रसाद पटेल, शांताराम कोरकू, नवल सिंह गौतम, रामलाल कोरकू ,तुकाराम भीलावेकर , श्यामलाल, मनोज धन्दे ,ग्रामीण उपस्थित रहे इलाके में इस पहल की जमकर सराहना हो रही है और इसे एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।
Tags
बुरहानपुर समाचार