एसपी ने आसूचना संकलन करने वाले अधिकारियों की मासिक बैठक की , सोशल मीडिया पर भड़काऊ मैसेज फैलाने वालो पर होगी कार्रवाई

बुरहानपुर:- शुक्रवार को बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने आसूचना संकलन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की मासिक बैठक पुलिस कंट्रोल रूम बुरहानपुर सभागृह में आयोजित की इस बैठक में ए एस पी अंतरसिंह कनेश , जिविशा प्रभारी निरीक्षक रमेश बोरासी एस.बी शाखा उपनिरीक्षक मनीष सरोज और जिले के सभी थानों में कार्यरत आसूचना संकलन से जुड़े अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्यौहार रमजान माह, ईद, झूलेलाल जयंती, गुड़ीपड़वा,रामनवमी, चैत्र नवरात्रि, महावीर जयंती, हनुमान जयंती, डॉ बाबा साहब आंबेडकर जयंती के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा करना था।

एसपी द्वारा सभी अधिकारी और कर्मचारी त्यौहारों के दौरान सक्रिय रहकर आसूचना संकलन करने हेतु निर्देशित किया गया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप पर कड़ी निगरानी रखी जाए किसी भी आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट का संज्ञान लेकर तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करें साथ सुरक्षा की चाकचौबंद व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए साथ ही आसामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखना एवं शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों पर सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही के संबंध में बताया गया।

जुआ, सट्टा, मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों पर नजर रखें त्योहारों के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के लिए प्रशासनिक अनुमति लेना अनिवार्य है बुरहानपुर एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश या पोस्ट प्रसारित करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी इसके साथ ही जनसामान्य से भी अपील की गई है कि वे प्रशासन और कानून का पालन करते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।

Post a Comment

Previous Post Next Post