रानी सती दादी पर बनी फिल्म मोटी सेठानी का बुरहानपुर में 23 मार्च को होगा प्रदर्शन

बुरहानपुर -  झुंझुनू वाली रानी सती दादीजी की महिमा एंव मंगल पाठ की महिमा पर बनाई गई फिल्म मोटी सेठानी का स्टार मल्टीप्लेक्स, तुलसी मॉल, लालबाग रोड़ में 23 मार्च को दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक, मोटी सेठानी का विशेष शो होगा, श्री रानी सती महिला मंडल, बुरहानपुर की और से यह विशेष शो रखा गया है।
शो आयोजन समित के प्रमुख सदस्य ललित देवड़ा, दामोदर तोदी, मुकेश देवड़ा, राजेन्द्र जालान, रतन देवड़ा एंव अनील गोयका ने बताया की पूरी दुनिया में आज रानी सती दादी जी की महिमा अपरंपार है एंव झुंझुनू में विराजमान दादी जी की आस्था में जहां लोग डूबे हुए है, तो वही रानी सती दादी जी की महिमा एंव घर - घर में होने वाले मंगल पाठ के महत्व एंव उसकी महिमा पर एक विशेष फिल्म मोटी सेठानी का निर्माण किया गया है, तथा यह फिल्म देश के प्रमुख शहरों के मल्टीप्लेक्स में प्रदर्शित की जा रही है, बुरहानपुर शहर में भी श्री रानी सती महिला मंडल द्वारा दादी जी की महिमा भक्तों तक पहूंचानें की सोच से इस फिल्म का प्रदर्शन करवाने की पहल की हैं।



मेडिकल संसार के संपादक डॉ मनोज अग्रवाल के अनुसार फिल्म में बताया गया है कि महाभारत काल में अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा ने अगले जन्म में गुलसामलजी के यहां नारायणी के रूप में जन्म लिया। अभिमन्यु ने जालीरामजी के घर तनधनजी के रूप में जन्म लिया। नारायणी (राणी सती दादी) बचपन से ही वेद, पुराण और गीता के ज्ञान में पारंगत थीं। वे शस्त्र कला में भी निपुण थीं। उनका विवाह कम उम्र में तनधनजी से हुआ। एक मुस्लिम शासक तनधनजी की अनूठी घोड़ी पाना चाहता था। असफल होने पर उसने युद्ध छेड़ दिया।

इस युद्ध में तनधनजी वीरगति को प्राप्त हुए। राणी सती ने दुर्गा रूप धारण कर युद्ध में विजय प्राप्त की। उन्होंने रणभूमि पर ही सती होने से पहले अपने सेवक राणा को आदेश दिया कि उनकी भस्म को घोड़ी पर रखकर ले जाएं। जहां घोड़ी रुके, वहीं उनकी स्थापना करें। घोड़ी राजस्थान के झुंझुनू में रुकी, जहां राणी सती दादी का मंदिर स्थापित किया गया। हरियाणा और राजस्थान के अग्रवाल समाज की कुलदेवी के रूप में राणी सती दादी की पूजा की जाती है।
उनका मुख्य मंदिर राजस्थान के झुंझुनू में स्थित है, जो भारत के सबसे बड़े मंदिर परिसरों में से एक है, और दुनिया भर में उनके 900 से अधिक मंदिर हैं।

इस फिल्म का वितरण यूएफओ मूवीज इंडिया लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है और इसे राणा संजय तुलस्यान ने रासदा एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित और निर्देशित किया है।फिल्म की कार्यकारी निर्माता निम्मी तुलस्यान हैं।
उक्त जानकारी महेन्द्र कुमार पारीक द्वारा दी गई।


Post a Comment

Previous Post Next Post