बुरहानपुर :- मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने रविवार 23 मार्च को लाइन मेंटेनेंस के कारण सुबह 8 बजे से 11 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहने की घोषणा पत्र जारी किया है।
शहर कार्यपालन यंत्री अभिषेक रंजन ने बताया कि 132 केवी बहादरपुर उपकेंद्र पर आवश्यक रखरखाव कार्य किया जाएगा इस दौरान लालबाग के कुछ क्षेत्र छोड़कर पूरा बुरहानपुर शहर प्रभावित रहेगा
प्रभावित समय - प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक
प्रभावित क्षेत्र -
राजपुरा, महाजनापेठ, संजय नगर, शिकारपुरा, फव्वारा चौक, गांधी चौक, प्रकाश टॉकीज, जय स्तंभ शामिल है इसके अलावा सिंधीपुरा, इतवारा, लोहार मंडी, अंडा बाजार, बुधवारा, बस स्टैंड, सिंधी बस्ती, इंदिरा कॉलोनी, दीदार टॉवर,मंडी, अंडा बाजार, बुधवारा, बस स्टैंड, सिंधी बस्ती, इंदिरा कॉलोनी, दीदार टॉवर, आलमगंज, ठाकुर शिवकुमार सिंह का निवास क्षेत्र, पांडुमल चौराहा, हमीदपुरा, कुंडी भंडारा, सेवक नगर में भी बिजली सप्लाइ बंद रहेगी।
बिजली कंपनी ने बताया कि रखरखाव कार्य की आवश्यकता के अनुसार बिजली कटौती के समय में बदलाव किया जा सकता है नागरिकों से अपील की गई है कि वे आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें।
Tags
बुरहानपुर समाचार
