केला- केला एक कंपलीट फूड होता है जिसमें की कैल्शियम फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है. अगर आपके पेट में गैस या एसिडिटी हुई है तो आप केले का सेवन कर सकते हैं. केला गैस एसिडिटी दोनों में ही आराम दिलाता है. केले में मौजूद फाइबर गैस को कंट्रोल करने में मदद करता है.
तरबूज - तरबूज गर्मियों में बहुत फायदा देता है. तरबूज खाने से पेट भरा महसूस होता है. जब खाना सही से पचता है तो ऐसे में गैस की समस्या नहीं हो पाती है आपको गैस या एसिडिटी की समस्या से छुटकारा मिल जाता है.
कीवी- कीवी विटामिन सी का एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है. इसमें डाइटरी फाइबर, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रेट की अच्छी मात्रा पाई जाती है. कीवी के सेवन से आपको गैस या एसिडिटी की परेशानी में सहायता मिलती है.
खीरा- खीरा गर्मियों में बहुत फायदा करता है. शरीर में पानी की कमी खीरे से पूरी होती है. इससे न सिर्फ आप को ठंडक मिलती है. साथ ही साथ पेट की जलन भी शांत हो जाती है.जब भी आपको गैस या एसिडिटी हो तब आप खीरे का सेवन कर सकते हैं. इससे आपकी समस्या दूर हो जाएगी।
Tags
स्वास्थ्य संसार


