हार्ट अटैक और सामान्य सीने के दर्द में क्या अंतर है?कब हो सकती है हार्ट अटैक की आशंका?सीने के दर्द से राहत पाने के आसान उपाय

हार्ट अटैक और सामान्य सीने के दर्द में क्या अंतर है ?

हार्ट अटैक का दर्द: 

यह आमतौर पर तेज, दबाव जैसा या जलन महसूस कराने वाला दर्द होता है, जो कुछ मिनटों तक बना रहता है. दर्द अक्सर बाएं हाथ, गर्दन, जबड़े या पीठ तक फैल सकता है.

सामान्य सीने का दर्द: 

यह गैस, एसिडिटी, मांसपेशियों में खिंचाव या चिंता के कारण हो सकता है. यह दर्द आमतौर पर हल्का होता है और शरीर की स्थिति बदलने या दवा लेने पर कम हो जाता है.

कब हो सकती है हार्ट अटैक की आशंका ?

अगर सीने के दर्द के साथ निम्नलिखित लक्षण भी दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें:

सांस लेने में दिक्कत

पसीना आना

चक्कर आना या बेहोशी महसूस होना

मतली या उल्टी आना

हाथों या कंधे में तेज दर्द

सीने के दर्द से राहत पाने के आसान उपाय

अगर गैस या एसिडिटी के कारण दर्द हो तो गुनगुना पानी पीएं और हल्का टहलें.

• तनाव से होने वाले दर्द के लिए गहरी सांस लेने की तकनीक अपनाएं और रिलैक्स करने की कोशिश करें.

• अगर दर्द मांसपेशियों में खिंचाव के कारण हो तो हल्की मालिश या गर्म सेंक करें.

• लगातार दर्द या बार-बार होने वाला दर्द डॉक्टर से चेकअप कराएं ताकि किसी गंभीर बीमारी की संभावना को दूर किया जा सके.

• हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर करें हार्ट को मजबूत

• नियमित एक्सरसाइज़ करें और हेल्दी डाइट लें.

• ज्यादा ऑयली और प्रोसेस्ड फूड से बचें.

• तनाव कम करें और पर्याप्त नींद लें.

•नियमित हेल्थ चेकअप करवाएं, खासकर अगर परिवार में हार्ट डिजीज का इतिहास हो.

डॉक्टर से सलाह

सीने का दर्द हमेशा हार्ट अटैक का संकेत नहीं होता, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भी सही नहीं है. अगर दर्द असामान्य लगे या बार-बार हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें. सही जानकारी और सावधानी से आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं.





Post a Comment

Previous Post Next Post