श्री मोरे ने पीताम्बरा पीठ पहुँचकर पूजा अर्चना की

म.प्र. बालअधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष द्रविन्द्र मोरे ने की पीताम्बरा पीठ पर की पूजा-अर्चना 

बाल कल्याण समिति ने किया श्री मोरे का आत्मीय स्वागत

दतिया @Medicalsansar.com>>>>>>>>>>>> मध्यप्रदेश बालअधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष द्रविन्द्र मोरे (केबिनेट मंत्री दर्जा) एक दिवसीय प्रवास के दौरान दतिया पहुँचे। सर्किट हाऊस पर बाल कल्याण समिति बाल कल्याण समिति की श्रीमती कल्पना राजे वैस, श्री रामजीशरण राय, श्री संतोष तिवारी, श्री वैभव खरे, श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, समाजसेवी अमित अग्रवाल, प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष अनुभव राय, अशोक शाक्य व महिला एवं बाल विकास विभाग से यशदीप राजपूत, धीरसिंह कुशवाहा, आयुष राय, भूपेन्द्र कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक हरीमोहन श्रीवास्तव आदि ने स्वागत किया। 

तदोपरांत श्री मोरे माँ पीताम्बरा पीठ पर दर्शन के लिए पहुँचे जहाँ उन्होंने मां पीताम्बरा माई एवं धूमावती माई के दर्शन किये। इसके बाद वनखण्डेश्वर महादेव पर पूजा, अर्चना की। 
इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अरविन्द उपाध्याय, बाल कल्याण समिति की श्रीमती कल्पना राजे वैस, रामजीशरण राय, संतोष तिवारी, वैभव खरे, श्रीमती कृष्णा कुशवाहा, समाजसेवी अमित अग्रवाल, प्राइवेट स्कूल एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष अनुभव राय, निज सहायक श्री रोहित कौरव, महिला बाल विकास विभाग से धीरसिंह कुशवाहा, यशदीप राजूपत, के आलावा अशोक शाक्य, पीयूष राय एवं अन्य लोग मौजूद रहे। 

आयोग के अध्यक्ष श्री मोरे रविवार को दोपहर में दतिया सर्किट हाउस के मीटिंग हॉल में बाल कल्याण समिति (CWC), जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक करेंगे। 

Swadesh NBO/CSO

We are an NGO registered in Datia since 1995. We are a rights based Civil Society organization working for the effective administration of the civil society and bringing forth the justice to the common people.

Post a Comment

Previous Post Next Post