बुरहानपुर नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों की ली बैठक

बुरहानपुर :- मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा बुरहानपुर जिले में कलेक्टर हर्ष सिंह की पदस्थापना की गई है शासन आदेश के परिपालन में कलेक्टर हर्ष सिंह ने शुक्रवार, 31 जनवरी को विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया।

हर्ष सिंह का ट्रांसफर डिंडोरी से हुआ है वे पूर्व कलेक्टर भव्या मित्तल का स्थान लिया है पूर्व कलेक्टर भव्या मित्तल जिनका हाल ही में खरगोन ट्रांसफर हुआ है भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी हर्ष सिंह पूर्व में कलेक्टर जिला डिण्डोरी के पद पर सेवायें दे रहे थे 

नवागत कलेक्टर ने शुक्रवार को जिला अधिकारियों की बैठक ली

शुक्रवार को नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह शाम 5 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचे पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्टर हर्ष सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक ली उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया इस दौरान कलेक्टर हर्ष सिंह ने अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान से जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं अन्य बिन्दुओं पर जानकारी भी प्राप्त की नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह ने जिला अधिकारियों को शासकीय कार्यों शासकीय योजनाओं व शासन की प्राथमिकता विषयों पर पारदर्शिता सक्रियता एवं गंभीरता के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया।

नवागत कलेक्टर हर्ष सिंह ने कहा कि उनकी प्राथमिकताएं सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप होंगी उन्होंने केले की खेती और निर्यात में अग्रणी बुरहानपुर के विकास को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया साथ ही पूर्व कलेक्टर के किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया कलेक्टर ने विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने और स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप विकास के लिए उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है इस दौरान बैठक में एडीएम वीर सिंह चौहान संयुक्त कलेक्टर अशोक कुमार जाधव डिप्टी कलेक्टर अजमेर सिंह गौड़ सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे 

Post a Comment

Previous Post Next Post