बुरहानपुर जिले को मिले एअरपोर्ट की सुविधा : वैध सुभाष माने

बुरहानपुर - बुरहानपुर जिले के वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर सुभाष माने द्वारा जिले की विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस एवं सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील जी अनुरोध किया गया है कि जिले कि जनता एवं व्यावसायिक युवा पीढ़ी के उत्थान एवं उच्च शिखर पर ले जाने के लिए बुरहानपुर जिले में एअरपोर्ट बनाने में आपकी अहम भूमिका आवश्यक है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी जी की सरकार में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला जी द्वारा बजट में 10 वर्ष में 120 नये एअरपोर्ट बनाने कि घोषणा की गई है। 
हमारे जिले में एक एअरपोर्ट की अति आवश्यकता है क्योंकि हमारे जिले के बहुत से छात्र एवं छात्राएं उच्च शिक्षा एवं नौकरी के लिए देश के विभिन्न प्रदेशों में बड़े शहरों में शिक्षा एवं नौकरी के लिए जाते हैं एवं जिले के व्यापार भाईयों को भी इसका लाभ मिलेगा तथा पर्यटन विभाग भी उन्नति करेगा एअरपोर्ट बनने से देश विदेश के पर्यटकों को लाभ होगा।
इससे बुरहानपुर जिले रोजगार एवं बड़े उद्योग का मार्ग खुलेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post