थाना लालबाग पुलिस की बड़ी कार्यवाही , अवैध हथियार निर्माण सामग्री का जखीरा किया जब्त , मुख्य सरगना समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

बुरहानपुर :- पुलिस महानिदेशक म.प्र., पुलिस महानिरीक्षक इंदौर ग्रामीण उपपुलिस महानिरीक्षक खरगोन रेंज के अवैध हथियार पर सख्ती से नियंत्रण के निर्देश के पालन में बुरहानपुर एसपी देवेन्द्र पाटीदार ए एसपी अंतर सिंह कनेश सीएसपी गौरव पाटिल के नेतृत्व में थाना लालबाग पुलिस को अवैध हथियार सामग्री करने वाले आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

मंगलवार को मुखबीर से सूचना मिली थी कि सूरत से एक सिकलीगर राज हंस ट्रेवल्स में देशी पिस्टल निर्माण करने वाली बैरल एवं शटर नली एवं अवैध देशी पिस्टल निर्माण के लिये मंगायी गई है जिसमे वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर उनके निर्देशानुसार थाना लालबाग के बल के साथ मुखबीर के बताये अनुसार उक्त राज हंस ट्रैवत्स बस पर नजर रखी गई बस के बावला ढाबे के पीछे रुकने के बाद संदिग्ध सिकलीगर व उसके साथी की इंतजार किया गया जो काफी देर बाद एक बिना नंबर की मोटर सायकल व एक आटो चालक आकर खड़े हुये और बस में से हम्माल द्वारा डिक्की खोलकर 8 पार्सल आटो में रखे गये और उक्त आटो व बिना नंबर की मोटर सायकल खकनार तरफ रवाना हुये जहाँ पूर्व से तैनात बल व हमराह बल के सहयोग से उक्त मोटर सायकल व आटो को रोककर चेक किया गया। जिसमें आरोपी हरपाल के कब्जे से 2 अवैध देशी पिस्टल एवं आटो में रखे अवैध पिस्टल के कलपुर्जे जिसमें 899 बैस्ल व 451 शटर नली मिलने से जप्त किये गये हैं आरोपियो के विरुद्ध थाना लालबाग में अपराथ क्रमांक 07/25 धारा 25(1-8)(a),25(1-ΑΛ), 25(1)(a) आयुध अधिनियम का पंजीबध्द किया गया।

पकडे गये आरोपी हरपाल सिंह पिता ओंकार सिंह उम्र 32 साल निवासी प्रताप नगर नंदुरबाद हाल ग्राम पाचौरी खकनार जिला बुरहानपुर दूसरे वारिस अली उर्फ आरिफ पिता सैय्यद वाहिद उम्र 30 साल निवासी रईपुरा निंबोला जिला बुरहानपुर तीसरा सैय्यद आरिफ पिता सैय्यद रहीम उम्र 34 साल निवासी आदिलपुरा उतावली गणपतिनाका जिला बुरहानपुर।

आरोपी हरपाल सिंह पिता ओंकार सिंह निवासी पाचौरी खकनार जिला बुरहापुर के विरुध्द पूर्व में 2 आर्म्स एक्ट के एवं 2 चौरी के अपराध महाराष्ट्र में पंजीबद्ध है जिसमें से एक आर्म्स एक्ट के प्रकरण में आरोपी को 3 वर्ष का कारावास की सजा हो चुकी है तथा एक आर्म्स एक्ट के मामले में आरोपी घटना दिनाक से फरार है।

*जप्ती अवैध सामग्री बरामद*
आटो रिक्शा पैसेजर कीमती 1,00,00 मोटर सायकल कीमती 90,000 दो अवैध देशी पिस्तौल 50,000 हथियार के कलपुर्जे 13,50,000 की जप्ती की गई।

*सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में मुख्यत् से सीएसपी गौरव पाटिल, निरी. अमित सिंह जादौन उनि. जयपाल सिंह राठौर, उनि परसराम पटेल प्र.आर. 459 प्रदीप मस्साके, प्र.आर.28 मनोज पाल, प्र.आर. 493 सुशील इंगले, प्र.आर. 460 सेहित गोडाले प्र. आर. 441 अजय बारूले, प्र.आर. 337 विक्रम चौहान, प्र.आर. 372 भरत देशमुख थाला शिकारपुरा आर 107 नितेश सपकाडे, आर. 234 महेश प्रजापति, आर. 106 यशवंत तिजारे,आर. 40 सुनील सूर्यवंशी, आर. 308 नीरज, आर. 56 दिपांशु की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post