बुरहानपुर - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महेश्वर में हुई कैबिनेट बैठक में शराबबंदी को लेकर प्रदेश के हित में बड़ा फैसला लिया गया है जिसमें राज्य सरकार ने 17 धार्मिक नगरों में शराबंदी का निर्णय लिया है। इन 17 नगरों में शराब दुकानें पूरी तरह बंद होंगी और इनको दुकानों को दूसरी जगह पर शिफ्ट भी नहीं किया जाएगा। यह फैसला एक अप्रैल से लागू होगा।
नशामुक्ति के क्षेत्र में कार्य करने वाले नशामुक्ति केंद्र संचालक डॉ मनोज अग्रवाल ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए बताया कि यह निर्णय एक बहुत सराहनीय है यह नशाबंदी की और बढ़ाया गया क्रांतिकारी उचित कदम है।
अभी बैठक में उज्जैन, दतिया, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर, मैहर, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मंडलेश्वर, ओरछा, चित्रकूट, अमरकंटक, सलकनपुर, बर्मानकला, लिंगा, कुंडलपुर, अरमानपुर और बांदलपुर आदि 17 नगरों में शराब की दुकानें बंद करने का फैसला लिया गया है।
इनमें एक नगर निगम, 6 नगर पालिका, 6 नगर परिषद और 6 ग्राम पंचायत भी शामिल हैं।
Tags
बुरहानपुर समाचार