प्रदेशभर से जुटी विप्र नारियां, खाटूश्याम के दर्शन कर चढ़ाया 56 भोग, इंदौर में हुआ वार्षिक मिलन समारोह, शामिल हुई 2000 महिलाएं

बुरहानपुर :- मध्यप्रदेश सहित गुजरात, उत्तरप्रदेश, छग, राजस्थान और महाराष्ट्र में ब्राह्मण महिलाओं के लिए कार्य कर रही विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था ने इंदौर में हंसदास मठ पर वार्षिक मिलन समारोह हुआ जिसमें 2000 महिलाएं शामिल हुई विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा के नेतृत्व में बुरहानपुर से बड़ी संख्या में विप्र नारियां पंहुची।

शर्मा ने कहा कहा कि नारी शक्ति पूजनीय है और हर क्षेत्र में उसका सम्मान होना चाहिए गरिमामय वार्षिक मिलन समारोह में प्रदेश भर से आई महिलाओं ने ड्रैस कोड़ हरियाली शांति का प्रतीक हरी साड़ी में आई थी इसी के साथ यहाँ वार्षिक पत्रिका का विमोचन भी किया गया।

विप्र नारी शक्ति संस्था की प्रदेश मिडिया प्रभारी पायल अवस्थी ने बताया संस्थापिका प्रमिला कैलाश शर्मा और राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरी शर्मा की विशेष उपस्थिति में कार्यकारिणी परिचय एवं सम्मान समारोह संपन हुआ जिसमें बुरहानपुर से गौरी शर्मा पायल अवस्थी आशा तिवारी अमिता शुक्ला वीणा सांगलिकर पुष्पा चौबे जयू ओझा मंगला देशमुख केतकी, इच्छा पंहुची

खाटू श्याम के दर्शन तो परशुराम जी का हुआ विशेष श्रृंगार

सम्मान समारोह में खाटू श्याम बाबा का दरबार और परशुरामजी का श्रृंगार दर्शन महाआरती हुई यहाँ भगवान् को 56 भोग लगाए गए संस्था की स्मारिका का विमोचन हुआ भजन संध्या में सुमधुर भजनों की प्रस्तुति हुई संचालन मणिमाला शर्मा ने किया। रात्रि को अनकूट की महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ बुरहानपुर से बड़ी संख्या में विप्र नारियों ने समारोह में हिस्सा लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post