बुरहानपुर :- पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेश अनुसार एवं बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार तथा ए एसपी अंतर सिंह कनेश सीएसपी गौरव पाटिल के मार्गदर्शन मे मंगलवार को थाना प्रभारी शिकारपुरा कमल पवार एवं यातायात स्टाफ साइबर सेल टीम द्वारा इंपीरियल स्कूल में छात्र छात्राओं एवं स्टाफ को सृजन अभियान के तहत साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता महिला अपराध जागरूकता यातायात सुरक्षा एवं जागरूकता नशा मुक्ति जागरूकता संबधित विषयों पर जागरूक किया गया।
नशा मुक्ति केंद्र के संचालक डॉ.मनोज अग्रवाल द्वारा बच्चों नशा मुक्ति विषय पर जानकारी दी गई महिला अपराध जागरूकता विषय पर एनजीओ स्टाफ मालविका डागीवाल पूजा खत्री उप निरीक्षक ठाकुर मैडम द्वारा जानकारी दी गई
Tags
बुरहानपुर समाचार