आशा कार्यकर्ताओं ने आयुष्मान कार्ड बनाने से किया इंकार , कहा अफसरों के आदेश की अवहेलना नहीं करना चाहते , कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर :- बुरहानपुर में सोमवार को आशा कार्यकर्ताओं और आशा पर्यवेक्षकों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर आयुष्मान कार्ड बनाने के काम से हटाने की मांग की इस दौरान बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षक मौजूद रही आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाने का काम दिया गया है लेकिन वे यह काम करने में असमर्थ हैं।

उन्होंने बताया कि ज्यादातर आशा कार्यकर्ता को मोबाइल चलाना नहीं आता और कईयों के पास एंड्रॉयड फोन ही नहीं है उनकी आईडी से ऑपरेटर्स ये यह काम कराया जाए उनका कहना है कि इस काम में लोगों के आधार कार्ड अपडेट न होने ओटीपी के लिए मोबाइल न होने पलायन गांवों में इंटरनेट न होने और काम का मानदेय न मिलने वाली समस्याएं आती हैं।

आशा कार्यकर्ता संगीता तायड़े ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाते समय कई ऑप्शन आते हैं ज्यादातर महिलाओं को ये समझ ही नहीं आते वहीं आरती सालवे ने कहा कि कार्ड बनाने को लेकर ज्यादा प्रेशर डाला जा रहा है कई आशा कार्यकर्ता को एंड्रॉयड मोबाइल चलाना नहीं आता और कई बार नेटवर्क की दिक्कत आती है अधिकारियों का बातचीत का तरीका भी ठीक नहीं रहता ऑपरेटर्स को यह काम देकर उनसे कार्ड बनाया जाए जिले में करीब 550 कार्यकर्ता हैं आशा मोबिलाइजर का काम अच्छे से करती हैं हम अफसरों के आदेश की अवहेलना नहीं करना चाहते।

आशा कार्यकर्ता तिलोत्तमा अजय महाजन ने बताया कि आशाओं के पास काफी काम होते हैं वे राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सर्वे भी कर रहीं हैं जिनका अपडेट हर रोज मांगा जाता है इसके अलावा समय पर मानदेय नही दिया जाता ट्रेनिंग मिलने के बाद भी हम काम नहीं कर पाएंगी क्योंकि हम कार्ड नहीं बना पा रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post