जिले में चायना मांझा प्रतिबंध , बेचते पाए जाने पर होगी कार्रवाई , पतंग मांझा दुकानों को पुलिस की हिदायत

बुरहानपुर :- जिला दंडाधिकारी बुरहानपुर द्वारा चायना डोर मांझा के क्रय विक्रय एवं अवैध रूप से चायना डोर को संग्रहित करने पर प्रतिबंध लगाया गया है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर देवेंद्र पाटीदार ने संपूर्ण जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ -साथ मानव पशु पक्षियों के जीवन की सुरक्षा बनाए रखने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम जन सामान्य के हित जान माल की रक्षा हेतु क्षेत्र में चायना डोर के क्रयता व विक्रेताओं के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया ।

सोमवार को जिला बुरहानपुर में थाना प्रभारी एवं स्टाफ द्वारा थाना क्षेत्र में संचालित होने वाली पतंग मांझा दुकानों को चेक किया गया एवं दुकानदारों को हिदायत दी कि चाइनीस मांझा क्रय एवं विक्रय करने पर प्रतिबंध लगा हुआ है एवं स्टाफ द्वारा मोहल्ले में जाकर पतंग उड़ाने वाले बच्चों को चाइनीस मांझा उपयोग न करने की समझाइए भी दी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post