बुरहानपुर :- बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा बुरहानपुर में गंभीर अपराधों का ग्राफ तेजी से कम हुआ बुरहानपुर जिले में 2024 में क्राइम रेट में 25-30 फीसदी की गिरावट आई है इस साल लोकसभा चुनाव गणेशोत्सव और बालाजी मेले सहित अन्य प्रमुख त्योहारों का शांतिपूर्ण आयोजन पुलिस की प्रभावी रणनीति का प्रमाण है हालांकि वन अतिक्रमण पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना रहा।
एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि जिले में महिला पर घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया था साल 2022, 2023 की तुलना में इस साल 2024 में महिला संबंधित अपराध में हत्या, दुष्प्रेरणा, दहेज प्रताडऩा से लेकर गंभीर अपराध बलात्कार,छेडछाड़ और अन्य मामलों में भी कमी है बालक, बालिकाओं पर होने वाले अपराध पर रोक लगी और जबकि एससी, एसटी एक्ट के मामले कम हुए है पुलिस ने सडक़ सुरक्षा अभियान चलाकर नियम तोडऩे वालों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूल किया जिससे पिछले साल की तुलना में दुर्घटनाओं में मौतें कम हुई है
उल्लेखनिय कार्य 2024 जिला बुरहानपुर विवरण
थाना शिकारपुरा के अप क्र. 262/24 धारा 302,201,363,376 भादवि व 5एम्06 पॉक्सो एक्ट में सनसनीखेज हत्याकाण्ड का पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर किया खुलासा थाना खकनार के अप. क्र. 214/24 धारा 302 भादवि में अंधे कत्ल का 8 दिन में खुलासा थाना लालबाग के अप. क्र. 225/24 धारा 302,201,120बी, 34 भादवि में अंधे कत्ल का खुलासा
डकैती
थाना नेपानगर के अप. क्र. 685/24 धारा 310 (2), 303 (2) बीएनएस में 04 आरोपीयों को गिरफ्तार कर डकैती किये गये सोने चांदी के जेवर जप्त किये थाना गणपतिनाका के अपराध क्र. 291/24 धारा 310(2), 115(2), 140(3) बीएनएस बढ़ाने धारा 25.27 आर्म्स एक्ट में 5 आरोपियों द्वारा मारपीट कर 4100 रु छीन लिए जिन्हें गिरफ्तार किया गया
लुट
थाना शाहपुर अप. क्र. 504/24 धारा 309(4) बीएनएस में महिला से 8 तोले सोने की सनसनीखेज लूट का खुलासा कर 4 आरोपीयों को गिरफ्तार कर गया मनुका जप्त किया थाना खकनार के अपराध क्र. 92/24 धारा 394 भादवि में नगदी 2 लाख 30 हजार लूट कर ले गये थे 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर गया मनुका जप्त किया
हथियार, गौवंश
वर्ष 2024 में सिकलीगरों पर कार्यवाही कर 21 प्रकरणों में 43 आरोपियो को गिरफ्तार कर 144 फायर आर्म्स एवं हथियार बनाने की सामग्री कुल कीमती 2294800 रुपये की जप्त की गई वर्ष 2024 में जिला बुरहानपुर में गौवंश के कुल 40 प्रकरणों में कुल 71 आरोपियों को गिरफ्तार कर 291 गौवंश जप्त किये गये अवैध गौवंश के प्रकरणों में 2 जिलाबदर एवं 4 राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका ) की कार्यवाही की गई है।
मोबाईल ट्रेस
सायबर सेल द्वारा 18 लाख के 113 मोबाईल ट्रेस कर लौटाई लोगों के चेहरों पर खुशियां।
यह भी पढ़िए
जिले में घटा गंभीर अपराध का ग्राफ दो साल में कम हुए हत्या,दुष्कर्म के मामले वाहन दुर्घटनाओं में मौतों के आंकड़ों में भी आई गिरावट
अवैध हथियारों पर कार्रवाई के मामले इस साल सबसे अधिक जिले में गंभीर अपराधों का ग्राफ तेजी से कम हुआ है पुलिस की सक्रियता और महिला अपराधों की रोकथाम को लेकर चलाए गए अभियान का असर देखने को मिला जिले में पिछले दो साल की तुलना में हत्या डकैती, बलात्कार, छेड़छाड़ के मामले कम हुए है जबकि वाहन दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में भी कमी देखने को मिली अपराधियों पर जिला बदर एवं राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) की गई इस साल प्रभावी कार्यवाहियां।
Tags
बुरहानपुर समाचार