बुरहानपुर : थाना खकनार की बड़ी कार्रवाई अवैध हथियार तस्करो को किया गया हथियार के जखीरे के साथ गिरफ्तार,
खकनार पुलिस व्दारा अवैध पिस्टल निर्माण कर रहे कारखाने पर दी गई दबीश, मौके से 03 आरोपी मय हथियार एवं सामग्री के गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी प्यारसिंग पिता सरदार सिंह उम्र 30 साल निवासी ग्राम गारी थाना बिस्टान* जिला खरगोन के विरूद्ध पूर्व में भी थाना भगवानपुर, थाना बिस्टान जिला खरगोन में 02 आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध है।
आरोपी प्यारसिंग पिता सरदार सिंह उम्र 30 साल निवासी ग्राम गारी थाना बिस्टान जिला खरगोन आरोपी प्यारसिंग के विरुद्ध धारा नसरुल्लाह गंज जिला सीहोर में अपराध क्रमांक 418/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध है थाना भगवानपुरा में अपराध क्रमांक 252/2010 धारा 25(1)A आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध है।
उक्त प्रकरण में आरोपी से 03 हस्तिनिर्मित देशी कट्टे एवं हथियार बनाने का सामग्री जप्त किया गया था। प्रकरण में आरोपी को न्यायालय व्दारा 01 वर्ष कारावास एवं 500/- अर्थदण्ड किया गया है व थाना बिस्टान जिला खरगोन में अपराध क्रं 168/2024 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध है। उक्त प्रकरण में 14 देशी कट्टे एवं 23 पिस्टल एक मोटर सायकल जप्त की गई। तथा आरोपी प्यारसिंग के घर के पीछे से हथियार बनाने का सामान एवं 03 पिस्टल जप्त किया गया। उक्त प्रकरण में आरोपी प्यारसिंह फरार चाल रहा था।
आरोपी -
01.*प्यारसिंग पिता सरदार सिंह उम्र 30 साल निवासी ग्राम गारी थाना बिस्टान जिला खरगोन*
02.*हरविन्दर पिता हरबनसिंग जुनेजा सिकलीगर उम्र 21 साल निवासी ग्राम पाचोरी*
03.*विधि विरूद्ध बालक निवासी पाचोरी थाना खकनार
जप्त समाग्री
08 अवैध देशी पिस्टिल, 06 अर्धनिर्मित पिस्टल, 05 पिस्टल सांचे, 09 मैगजीन, 03 मैगजीन सांचे एवं हथियार बनाने का सामान कुल मश्रुका किमती 206750/-
महत्वपूर्ण भूमिका : निरीक्षक अभिषेक जाधव, उनि शिवपाल सरयाम, उनि रामेश्वर बकोरिया, सउनि अशोक चौहान, सउनि अमित हनोतिया, सउनि तारक अली, सउनि प्रेमलाल पाल, सउनि महेन्द्र कुसमाकर, प्रधान आरक्षक मेलसिंह, सत्यभान, मुकेश, राजकुमार, निखिलेश आरक्षक मंगल पालवी, विजेन्द्र, गोलु, जितेन्द्र, आयुश, शुभम, महिला आरक्षक मीना मोरे, रजनी चौहान थाना गणपतिनाका, स्वाती थाना कोतवाली की सराहनीय भूमिका रही ।
Tags
बुरहानपुर समाचार
