बुरहानपुर :- भारतीय जनता पार्टी के पितृ पुरूष भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष पर बुरहानपुर में भाजपा जिला कार्यालय परिसर में अटल उद्यान स्थित अटल समाधि पर विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अर्चना चिटनिस ने पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
अर्चना चिटनिस ने कहा कि अटल जी का जीवन अनथक कर्म अडिग धैर्य और* असाधारण नेतृत्व का अनुपम उदाहरण है उनकी वाणी में काव्य की मिठास, विचारों में गहनता और कर्मांे में राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण झलकता था मुझे सदैव अटल जी का सामीप्य, सान्निध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ सदैव उनके आशीष की छांव मेरे सिर पर रही पुनः उन्हें नमन अर्चना चिटनिस ने कहा कि सुशासन और जनकल्याण के प्रति अटल जी का समर्पण भावी पीढ़ियों को दिशा दिखाता रहेगा
अर्चना चिटनिस ने कहा कि स्व.अटलजी हमारे मार्गदर्शक और पथप्रदर्शक थे, वे एक अद्भुत नेता मौलिक चिंतक राष्ट्रवादी विचारक और सम्मोहित करने वाले वक्ता थे वो जब बोलते थे तो कविता झरती थी उनके लिए राष्ट्र हमेशा प्रथम रहा वे कहते थे राष्ट्र हमारे लिए जमीन का टुकड़ा भर नहीं बल्कि जीता-जागता राष्ट्रपुरुष है स्व. अटलजी ने अपने शासनकाल में देश को गौरवशाली वैभवशाली समृद्ध और शक्तिशाली बनाने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और स्वर्णिम चतुर्भुज जैसी कई विकास योजनाओं की शुरुआत की अटलजी हमेशा हमारे पथप्रदर्शक रहेंगे देश और समाज के कल्याण के लिए भारतमाता की सेवा के लिए अटलजी के बताए रास्ते पर चलें और अपने जीवन को सफल बनाएं अर्चना चिटनिस ने कहा कि स्व. अटलजी ने प्रधानमंत्री के रूप में देश को गौरवशाली वैभवशाली, शक्तिशाली और संपन्न बनाने की जो शुरुआत की थी उसी रास्ते पर कदम बढ़ाते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र को गौरवशाली बना रहे हैं उन्होंने कहा कि आज सारी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है और हम गर्व से भर जाते हैं, जब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हमारे मोदी को दुनिया का अद्वितीय नेता बताते हैं।
अर्चना चिटनिस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हर वक्त यह सोचकर गौरवान्वित रहता कि वह उस दल का कार्यकर्ता है जिसका नेतृत्व विश्व के लोकप्रिय नेता स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया अटल जी ने अपने कार्यांे से सरकार में सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित किए है अटल जी के जीवन का हर पहलू हम सभी के लिए प्रेरणादायक है उन्होंने कहा कि आज अटल जी के स्वप्न को साकार करने के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार कार्य कर रही है।
अर्चना चिटनिस ने कहा कि देश में अनेक राजनीतिक दल हैं लेकिन उन सभी दलों से भारतीय जनता पार्टी की अलग पहचान है क्योंकि भाजपा का मूल मंत्र जन सेवा है जन सेवा के इसी भाव के साथ अटल जी ने जीवन पर्यन्त राष्ट्र सेवा की इस दौरान पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानेश्वर मोरे, अरूण शेंडे, पूर्व महापौर अतुल पटेल, दिलीप श्रॉफ, कैलाश पारीख,जगदीश कपूर बलराज नावानी, मुकेश शाह, नरहरी दीक्षित, रवि काकडे़, ईश्वर चौहान, विपुल कानूनगो,संभाजीराव सगरे, धनराज महाजन आशीष शुक्ला, मनोज फुलवाणी, रूद्रेश्वर एंडोले, चिंटू राठौर, अक्षय मोरे, दीपक महाजन, शिवकुमार पासी, प्रभाकर चौधरी, उमा कपूर, किरण रायकवार,आकाश चौधरी, अनिल वानखेड़े, राकेश पूर्वे, बंटी हासानंदानी, करण प्रजापति सहित पार्टी पदाधिकारी-कार्यकर्तागण उपस्थित रहे
Tags
बुरहानपुर समाचार