नेपानगर में हेलों की टक्कर , पुलिस ने पशु क्रूरता के तहत 6 आयोजक और 10 हेला मालिकों सहित 16 लोगों के खिलाफ किया केस दर्ज

बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिले के नेपानगर में ताप्ती नदी के किनारे आयोजित वार्षिक मेले में हेलों की टक्कर कराए जाने पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है मेले के आयोजन की अनुमति थी लेकिन मेले की आड में पशु क्रूरता हेलों की टक्कर आयोजित की गई मेले में हेलों की टक्कर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का उल्लंघन माना गया।

आप को बतादे की 31 दिसंबर को ताप्ती नदी पुलिया के पास एक दिवसीय मेला आयोजित हुआ इस दौरान आयोजकों ने हेलों की टक्कर का भी कार्यक्रम रखा मौके पर पहुंची पुलिस ने इसे रोकने की कोशिश की और लोगों को समझाने का प्रयास किया इसके बावजूद टक्कर जारी रहने पर पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए मामला दर्ज किया।

नेपा थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने जानकारी दी कि इस मामले में 6 आयोजक और 10 हेला मालिकों सहित कुल 16 लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 घ, धारा 223 बीएनएस 125 बीएनएस, और 3-5 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post