बुरहानपुर - केन्द्रीय यूनानी चिकित्सा अनुसंधान परिषद् आयुष मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के अधीन नैदानिक चिकित्सा अनुसंधान एकक बुरहानपुर में दिनांक 02/11/2024 सुबह 09:15 बजे से सतर्कता जागरूकता अभियान पर "सत्यननिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि विषय पर वर्चुअल वेबिनार का आयोजन किया गया।
वेबिनार में मुख्य अतिथि श्री मनीष कुमार सरोज (कवि एवं साहित्यकार) बुरहानपुर ने अपने विचार व्यक्त करते हुये बताया कि भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने में प्रत्येक नागरिक को अपनी ज़िम्मेदारी का निर्वहन, ईमानदारी व निष्ठा से करने हेतु प्रेरित किया तथा सत्यानिष्ठा से कार्य करने की परिभाषा से अवगत कराया। साथ ही बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह भारत रत्न वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है उनके जन्म दिवस को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसंधान अधिकारी प्रभारी डॉ. यासमीन फातिमा द्वारा की गई। आपने अपने उद्बोधन में कहा कि सत्यनिष्ठा से कार्य कर राष्ट्र की प्रगति में अपना सहयोग कर सकते है। साथ ही बताया कि भ्रष्ट्राचार एक केंसर की तरह हमारे समाज को खोकला कर रहा है जिसको जन-सहयोग के बिना मिटाना संभव नहीं है।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमति दलजीत शर्मा द्वारा किया गया। स्वागत भाषण एवं विभाग का परिचय डॉ. हैदर अली अंसारी के द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन श्री संजय कुमार चित्ते के द्वारा किया गया। जिसमें में इकाई के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार