बुरहानपुर :- पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश भोपाल के निर्देशन अनुसार दिनांक 3/10/24 से 12/10/24 तक महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों एवं घरेलू हिंसा की रोकथाम तथा सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु विशेष जागरूकता अभियान मै अभिमन्यु जिले में संचालित किया जा रहा है।
मैं अभिमन्यु अभियान के इस क्रम में शनिवार को बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में व ए एसपी अंतर सिंह कनेश बुरहानपुर एडीएम वीर सिंह चौहान नगर सीएसपी गौरव पाटिल एवं डीएसपी प्रीतम सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी कोतवाली शिकारपुरा लालबाग गणपति नाका की उपस्थिति में एसपी देवेंद्र पाटीदार ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ को प्रारंभ किया जिसमें विभिन्न स्कूल के बच्चे एवं पुलिस कर्मचारियों ने भाग लिया एवं प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं शील्ड प्रदान की गई
प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विजेता
पुरुष वर्ग
भीखाखूम सिंह तिरोल प्रथम स्थान प्राप्त किया
मुकेश सोलंकी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया|
हेमंत बबलू यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया|
महिला वर्ग विजेता
कुमारी ज्योति पिता प्रकाश दशोरे प्रथम स्थान प्राप्त किया
महिला प्रधान आरक्षक वंदना मुजाल्दे द्वितीय स्थान प्राप्त किया
महिला प्रधान आरक्षक निधि शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया
Tags
बुरहानपुर समाचार