शहीद दिवस पर सांसद, महापौर, एसपी सहित जिला प्रशासन ने अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए दी श्रद्धांजलि


बुरहानपुर :- अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए पुलिसकर्मियों के सम्मान में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को मनाए जाने वाले पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन सोमवार को सुबह रेणुका पुलिस लाइन में किया गया ।
पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों के बलिदान को याद करते हुए बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार एएसपी अंतर सिंह कनेश सीएसपी गौरव पाटील एवं खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील महापौर माधुरी पटेल सभी थाना प्रभारी सहित पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

समाज के सजग प्रहरी और सुरक्षा कवच

पुलिसकर्मी जो अपने कर्तव्य का पालन करते हुए शहीद हुए उन्हें सम्मान देते हुए पुलिस फोर्स द्वारा सलामी दी गई बुरहानपुर एसपी द्वारा पिछले एक वर्ष के दौरान शहीद हुए 216 पुलिसकर्मियों के नामों का वाचन किया गया अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए 30 सेकंड का मौन रखा गया पुलिस शहीदों के बलिदान के प्रतीक शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र एवं पुष्पमालाएं अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई ।
ज्ञात हो कि पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है 1959 में इसी दिन 10 सीआरपीएफ के जवानों ने चीन से देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया था।

Post a Comment

Previous Post Next Post