बुरहानपुर उर्दू स्कूल में गैर उर्दू भाषी शिक्षक का छात्राओ ने किया विरोध कहा उर्दू भाषी शिक्षक दें निराकरण नहीं किया तो हमे टीसी दे दें

बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिले के हरीरपुरा स्कूल की छात्रए सोमवार को शाम 5 बजे बड़ी संख्या में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे उन्होंने शिकायत की है कि गैर उर्दू भाषी शिक्षक को पदस्थ कर दिया गया है उर्दू शाला की छात्राओं का कहना है कि पदस्थ शिक्षक को उर्दू भाषा नहीं आती वह हमें शिक्षा कैसे दे पाएंगे ।

इसी तारतम्य में सोमवार को बड़ी तादाद में छात्राएं जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंची छात्राओं का कहना की हमारे द्वारा स्कूल प्राचार्य से भी उक्त समस्या का निराकरण करने को कहा गया परंतु उनके द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई इस कारण हम आज जिला शिक्षा अधिकारी के पास आए हैं

छात्राओं द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से कहा गया की समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो हमे टीसी दें दें छात्राओं द्वारा बुरहानपुर जिले में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा और स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया जाएगा किसी भी शिक्षक को स्कूल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा

जिला शिक्षा अधिकारी ने कहां की हरिपुरा उर्दू स्कूल की छात्रा आई थी उनका कहना था कि हमारे स्कूल में उर्दू भाषा शिक्षकों को ही भेजा जाए हिंदी भाषा शिक्षकों को नहीं क्योंकि हिंदी भाषी शिक्षक सही से गाइड नहीं कर पाते साथी दूसरी समस्या जो उर्दू की पाठी पुस्तक है उसको छपवाने वह फोटो कॉपी करवाने के लिए स्कूल के प्राचार्य को निर्देशित कर दिया गया है पूर्व में भी स्कूल प्राचार्य को निर्देशित दिए गए थे कि आप उर्दू भाषा की विभिन्न पुस्तकों को अपलोड कर ले और फोटोकॉपी उपलब्ध कराएं जहां उर्दू माध्यम मैं हिंदी के शिक्षक हैं वहां उर्दू माध्यम के शिक्षक को भेज देंगे जहां हिंदी माध्यम में उर्दू के शिक्षक हैं वह हिंदी माध्यम के शिक्षक भेज देंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post