बुरहानपुर, 22 अक्टूबर : वडनगरी गोत्र परिवार के सदस्य और बहुमुखी प्रतिभा के धनी धर्मेंद्र भाई ब्रहस्पति का आज सुबह हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया।
वे अपने हंसमुख और मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे और हर कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनका इस तरह से जाना परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 5 बजे उनके निवास स्थान बुधवारा चौराहा से नागझिरी घाट के लिए प्रस्थान करेगी। परिवार और समुदाय ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मेंद्र भाई का जाना एक बड़ी क्षति है, जिसे भर पाना कठिन होगा।
परम पिता परमात्मा से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
Tags
बुरहानपुर समाचार