बुरहानपुर - स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को देखते हुए निगन आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने एक नगर निगम परिसर में अचानक शाम 4.30 बजे औचक डोर टू डोर वाहन के गैरेज का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने गैरेज में उपस्थित रहकर मैकेनिक से कचरा वाहनों के फिटनेस संबंधित जानकारी ली तथा मैकेनिक को वाहनों को जल्द से जल्द सुधार कार्य कर चालू करने के निर्देश दिए।
शहर में नगर निगम के आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने नगर निगम के गैराज का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डोर टू डोर कचरा वाहनों के सभी गैराज मेकेनिक से गाड़ियों की रिपेयरिंग से लेकर सुधार कार्यों को जल्द से जल्द ठीक करने के निर्देश दिए आयुक्त श्रीवास्तव ने डोर टू डोर वाहन के इचार्ज अधीक्षक गणेश पाटिल को कचरा गाड़ियों को ठीक करवाने के निर्देश दिए सभी कचरा गाड़ी समय पर अपने-अपने वार्ड में पहुंचे और हर घर से कचरा कलेक्शन ले कहीं से भी कोई भी शिकायत नहीं आना चाहिए।
बता दें कि पिछले लंबे समय से दूर की गाड़ियों को लेकर शिकायतें मिल रही थी और शहर की कचरा संग्रहण करने वाली गाड़ियां भी देरी से पहुंच रही थी, जबकि अन्य वाहनों की भी स्थिति काफी बिगड़ चुकी थी. ऐसे मे निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान हालात का जायजा लिया और डोर टू डोर कचरा गाड़ियों का मेंटेनेंस रखने के निर्देश दिए आयुक्त ने गैरेज में जेसीबी ट्रैक्टर ट्राली कचरा वाहनों का निरीक्षण कर अधिकारियो को सुधार कार्य जल्दी करने के निर्देश दिये इस दौरान सहायक यंत्री अशोक पाटिल,वाहन अधिकारी गणेश पाटिल, जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे, सी.ओ.ओ श्याम श्रीवास्तव निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार