बोरगाव खुर्द पंचायत के मालफतपुरा वार्ड में मूलभूत सुविधा न होने को लेकर वार्ड वासियों ने जनसुनवाई में कलेक्टर से की शिकायत

बुरहानपुर :- मंगलवार को जनसुनवाई में बोरगाव खुर्द पंचायत के मालफतपुरा वार्ड के रहवासियों ने मालफतपुरा वार्ड में सड़क जल नालीं सहित मूलभूत सुविधाएं न मिलने को लेकर शिकायत दर्ज कराई।

ग्राम रहवासी विक्की यादव नजीब मोहम्मद ने जानकारी देते हुए बताया कि सरपंच श्यामा बाई सचिव रोजगार सहायक को कई बार सड़क जल नाली कि शिकायत कर चुके है यहाँ तक मुख्यमंत्री संचार संपर्क सुविधा पर भी शिकायत दर्ज हैं लेकिन आज दिनांक तक निराकरण न हो पाया है ।
सरपंच श्यामा बाई कभी पंचायत नहीं आती है उनका सुपुत्र अमूल यादव मनमानी पूर्वक पंचायत चलाता है ,मलफतपुरा वार्ड में कचरा गाडी आज दिन तक नहीं आ पाई है, कचरा सड़क पर फैल रहा है बदबू मार रहा है ,स्कूल के पास भी गंदगी का अंबार लगा है स्कूल जर्जर अवस्था में है।

सरपंच कार्यवाहक अमूल यादव, रोजगार सहायक नितेश ठाकुर मलफतपुरा वाड़ों में केवल कागजों में कार्य दिखा रहे है ।
मनरेगा में भी अपनी मनमानी से कार्य करवा रहे है जिसकी जांच हो ना आवश्यक हैं ।
मलफतपुरा वार्ड में पंचायत के पुराने कुवें से पानी आता है कुवा के पास व भीतर गंदगी भरी है, उससे ग्रामवासी बीमार हो रहे है ।
मलफतपुरा वार्ड में सड़क 25-30 वर्ष पूर्व बनाई गई थी उसके बाद आज तक निर्माण नहीं हो पाया है ग्राम वासियों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों से निवेदन है कि मलफतपुरा वार्डों में आकर मौके पर मुआयना किया जाये शिकायतों का उचित निराकरण हो।

Post a Comment

Previous Post Next Post