नगर निगम द्वारा फटाखा विक्रय हेतु दुकानों का लॉटरी सिस्टम से आवंटन किया गया, 10 लाख 37 हजार वसूल कर 61 दुकानों की नीलामी की गई

बुरहानपुर :-आगामी दीपावली पर्व को लेकर अस्थाई पटाखा दुकानों आवंटन की प्रक्रिया नगर निगम द्वारा पूरी कर ली गई है ।
नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीपावली के पर्व पर लायसंस फटाखा विक्रेताओं को रेणुका माता मंदिर के पास निर्माणाधीन स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के सामने निगम स्वामित्व की भूमि पर में 10x10 फीट के अरवाई प्लॉट भूखण्ड बनाकर नगर पालिक निगम द्वारा दिनांक 24.10.2024 से 2.11.2024 तक की अवधि के लिये भूखण्डो का अस्थाई आवंटन लॉटरी पद्धति के माध्यम से दिनांक 22.10.2024 को प्रातः 11 बजे रेणुका माता मंदिर के पास निर्माणाधीन स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के सामने निगम स्वामित्व की भूमि पर मौके पर किया गया।

आवंटन में भाग लेने वाले लायसेंस शुदा व्यक्ति के द्वारा 17000 रुपये अमानत राशि के साथ लायसेंस की छायाप्रति अग्रिम जमा करावाई गई और सभी 61 दुकानदारों को लॉटरी सिस्टम से दुकान दी गई है और दुकानों की आवंटन को स्वीकृत/अस्वीकृति स्थगित करने का अधीकार आयुक्त नगर पालिक निगम बुरहानपुर के पास सुरक्षित रहेगा ।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया प्रभारी संपतिकर अधिकारी धीरेंद्र सिंह सिकरवार, शशिकांत पवित्रे, संजय मूंगी राजस्व निरीक्षक निहाल गायकवाड़ ,लिपिक सरिता गुप्त, अजय मिश्रा, उदयक श्रीवास्तव ,अजय सुशील आवटे ,आशिफ पठान आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post