मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

बुरहानपुर/3 अक्टूबर, 2024/- मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत आज चाइल्ड प्रोटेक्शन पॉलिसी, वल्नेरेबिलिटी मेपिंग, सडक पर जीवन व्यापन करने वाले बच्चों के लिये नीति, बाल श्रम, बाल दुरूव्यापार, बाल विवाह, साईबर क्राइम बाल संरक्षण, पॉक्सों, किशोर न्याय अधिनियम, बच्चों से जुडे अन्य कानून पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला मिरेकल फाउंडेशन इंडिया एवं आरम्भ संस्था के माध्यम से आयोजित की गई।
‘’शक्ति अभिनंदन अभियान’’ अंतर्गत महिला स्वावलम्बन, महिला जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण पर महात्मा गांधीजी के विचार पर संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, किशोर न्याय बोर्ड, श्रम विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, जिला पंचायत विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने सहभागिता की। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि, शक्ति अभिनन्दन अभियान 2 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित होना है। आज 815 आंगनवाड़ी केन्द्रांे पर शक्ति पूजन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बच्चों के सतत् विकास प्रक्रिया को मजबूत करना तथा परिवार आधारित देखभाल को कैसे सुनिश्चित किया जाए इसको लेकर विस्तृत चर्चा की गयी गई। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुषमा भदौरिया ने अपने अनुभव साझा कर बच्चों के हित में सभी विभागों के सहयोग की उपयोगिता एवं महत्ता पर प्रकाश डाला। मिरेकल फाउंडेशन इंडिया से राज्य प्रमुख कपिल शर्मा एवं सौरभ नायक द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। वहीं आरम्भ संस्था से लेवर सिंह ने प्रशिक्षण को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी प्रतिभागियों को महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से प्रमाण-पत्र वितरित किये गये।

Post a Comment

Previous Post Next Post