महापौर ने आगामी त्यौहारों को लेकर निगम अधिकारियों की ली बैठक

बुरहानपुर :— नगर निगम महापौर माधुरी अतुल पटेल ने गुरुवार को नगर निगम के सभी अधिकारीयों की बैठक बुलाई जिसमे महापौर पटेल ने बिजली अधिकारियो को निर्देश दिया और कहा कि शहर में नवरात्रि महोत्सव प्रारंभ हो चुका है शहर के प्रत्येक दुर्गा पंडालों में हेलोजन लाईट की व्यवस्था करे तथा सभी वार्डो में खम्बो पर स्ट्रीट लाइट सुधार कर चालू करे ताकि जनता को रात्रि में नवरात्रि महोत्सव मनाने में कोई परेशानी ना हो पूरी प्रयाप्त रोशनी की व्यवस्था की जाए।

श्री बालाजी महाराज का उत्सव प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी ताप्ती नदी के तट सतियारा घाट पर 13 अक्टूबर से तीन दिवसीय भव्य मेले का आयोजन होगा महापौर माधुरी अतुल पटेल ने सभी अधिकारियो को निर्देश दिए की श्री बालाजी के रथ भ्रमण मार्ग पर नियमित साफ-सफाई पानी छिड़काव मार्ग की मरम्मत करने के निर्देश दिए

 मेला स्थल पर वाहनों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए मेला स्थल पहुंच मार्ग की मरम्मत मेला स्थल पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, सफाई मेला प्रांगण का समतलीकरण गड्डे भरना राजघाट से आने वाले सतियाराघाट तक पहुंच मार्ग की मरम्मत एवं साफ-सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।

शहर में चल रहे वर्तमान में नालों के निर्माण कार्य को लेकर महापौर माधुरी अतुल पटेल ने अधिकारियो की समीक्षा बैठक ली और सख्त निर्देश दिए की निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करे इस अवसर पर निगम महापौर माधुरी अतुल पटेल पुर्व महापौर अतुल पटेल निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव उपायुक्त वित्त शैलेश गुप्ता कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू सहायक आयुक्त ज्योति सुनारिया सहायक यंत्री अशोक पाटिल गोपाल महाजन कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी जन संपर्क अधिकारी हरिश मोरे संजय सिंपी गणेश पाटिल श्याम श्रीवास्तव आदि निगम अधिकारी उपस्थित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post