नेपानगर में फिर शर्मसार वारदात , 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म, क्षेत्र वासियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया

बुरहानपुर:- मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर विधानसभा में फिर एक बार शर्मसार व हेवानियत देखने को मिली बुधवार की रात एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है आरोपी युवक ने महिला को झाड़ियों में ले जाकर इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया क्षेत्र के युवाओं ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

नेपानगर पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे में था और बुजुर्ग महिला के साथ गलत काम किया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है आरोपी द्वारा महिला को शराब पिलाने की बात भी सामने आई थी लेकिन पुलिस ने इसे खारिज कर दिया पुलिस के अनुसार आरोपी खुद शराब का आदी है लेकिन उसने महिला को शराब नहीं पिलाई थी घटना के समय कुछ लोगों ने समझा कि आरोपी महिला को वॉशरूम के लिए ले जा रहा होगा लेकिन जब उन्होंने आरोपी को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post