बुरहानपुर/16 अक्टूबर, 2024/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री भव्या मित्तल के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध डेयरी, मावा मिठाई, की दुकान, किराना दुकान, तेल की दुकान तथा अन्य खाद्य पदार्थ विक्रय करने वाली दुकानों की आकस्मिक जांच करते हुए निरंतर निगरानी की जा रही है।
इस दौरान यदि किसी प्रकार से नमूने में मिलावट पाई जाती है, तो प्रकरण तैयार कर एडीएम कोर्ट में प्रस्तुत किये जायेगे और संबंधित के विरू़द्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमानुसार कार्यवाही भी की जायेगी।
जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कमलेश डाबर ने जानकारी देते हुए बताया कि, आज बुरहानपुर मावा जलेबी और नमकीन सेंटर से मावा पेड़ा, शर्मा डेयरी मंडी बाजार से मावा व शुद्ध घी, न्यू जनता ट्रेडर्स मंडी बाजार बुरहानपुर से हल्दी, अफगान ड्राई फूड से दालचीनी, फरीद ट्रेडर्स मंडी बाजार से सोयाबीन तेल और आर आर ट्रेडर्स मंडी बाजार से सोयाबीन तेल इत्यादि की जांच हेतु नमूने लिये गये।
Tags
बुरहानपुर समाचार