ट्रेन की चपेट में आने से 45 साल के युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला शव पुलिस मामले की जांच में जुटी

बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिले के ग्राम बहादरपुर निवासी एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई 45 साल का शांताराम दामोदरे मंगलवार को घर से मजदूरी करने के लिए निकला था लेकिन शाम को रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला ।

बुधवार सुबह 10.30 बजे मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ जानकारी के मुताबिक शांताराम दोपहर में खाना खाने के लिए भी नहीं आया था शाम को कुछ लोगों ने उसका शव रेलवे पटरी पर पड़ा देखा पटरी पार करते समय हादसा होने की संभावना जताई जा रही है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post