बुरहानपुर में पुलिस विभाग से सेवानिवृत हुए दो प्रधान आरक्षकों का सम्मान कर सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र दिया गया

बुरहानपुर :- बुरहानपुर जिले में काफी लंबे समय से पुलिस विभाग में अपनी सेवा दे रहे दो प्रधान आरक्षक सोमवार को बुरहानपुर पुलिस विभाग से सेवा निवृत हुए प्रधान आरक्षक 104 रणवीर सिंह ठाकुर 43 साल 7 महीने एवं प्रधान आरक्षक 135 प्रकाश निंबोरकर 41 साल 7 महीने तक पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दी सेवा निवृत हुए कर्मचारीयों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागृह में एसपी देवेंद्र पाटीदार ए एसपी अंतर सिंह कनेश द्वारा शाल श्रीफल एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र दिया गया बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार ने सेवा निवृत हुए कर्मचारी के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post