अर्चना दीदी के प्रयासों से भगवान श्री बालाजी मंदिर प्रांगण का बदला स्वरूप

बुरहानपुर। ऐतिहासिक परंपरागत भगवान श्री बालाजी महाराज का उत्सव का शुभारंभ शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस 3 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ। प्रथम दिवस भगवान श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में मात्र कुछ ही दिन में बदले स्वरूप को देखकर भक्तगणों एवं क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अगर नेता हो तो अर्चना दीदी जैसा होना चाहिए। भक्तों ने जय बालाजी जय गोविंदा के उद्घोष के साथ विधायक अर्चना चिटनिस एवं महापौर श्रीमती माधुरी पटेल का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
उल्लेखनीय है कि विगत दिनों भगवान श्री बालाजी महाराज उत्सव को लेकर श्री बालाजी मंदिर में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी), जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों सहित भक्तगणों की बैठक हुई थी। जिसमें भक्तगणों की मांग पर श्रीमती चिटनिस ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल बालाजी मंदिर प्रांगण के जीर्णाेद्धार के साथ ही पेवर ब्लॉक लगाने के निर्देश दिए थे। जिसके परिणाम स्वरूप 3 अक्टूबर के पूर्व ही मंदिर प्रांगण के पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य पूर्ण किया गया। साथ ही मेला स्थल जाने वाले मार्ग सतियारा घाट के रास्ते पर भक्तों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा क्षतिग्रस्त बिजली पोल की जानकारी बैठक में दी थी तथा हादसे का अंदेशा बताया था। जिस पर श्रीमती चिटनिस ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए बिजली पोल को बदलने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद विभाग द्वारा दूसरे दिवस ही पोल को बदल दिया गया।
*भगवान श्री बालाजी रथ भ्रमण मार्गों की हुई मरम्मत*
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने प्रतिदिन भगवान श्री बालाजी के रथ भ्रमण मार्ग पर नियमित साफ-सफाई, पानी छिड़काव, मार्ग की मरम्मत किए करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद नगर निगम एवं संबंधित विभाग द्वारा भ्रमण मार्गां की मरम्मत का कार्य जारी है।
 *समिति पदाधिकारियों-अधिकारियों ने तैयारियों का लिया जायजा*
गुरूवार सांयकाल भगवान श्री बालाजी ताप्ती उत्सव समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों, भक्तों सहित अधिकारियों ने भगवान श्री बालाजी महाराज रथ भ्रमण एवं मेले की तैयारियों का अवलोकन कर व्यवस्थाओं को देखा। व्यवस्थाओं में सुधार सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए है। इस दौरान नगर निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव, विद्युत विभाग के अधीक्षण यंत्री विनोद मालवीय, हीरालाल बड़गुजर, मुकेश शाह, चिंतामन महाजन, धनराज महाजन, संभाजीराव सगरे, गौरव शुक्ला, रूद्रेश्वर एंडोले, किशोर कामठे, शिवकुमार पासी, सुभाष जाधव एवं भरत रावल, नगर निगम के गोपाल महाजन, प्रेमकुमार साहू, विद्युत विभाग के सहायक यंत्री रोहित भारती, कार्यपालन यंत्री अभिषेक रंजन व सहायक यंत्री आरके दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post