बुरहानपुर :- स्वदेशी जागरण मंच ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर भव्या मित्तल के नाम एक ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि चीन मे निर्मित होने वाले पटाखों की जिले में बिक्री पर प्रतिबंध लगाने तथा पटाखों व इलेक्ट्रीक सामानों पर भगवान के चित्र पर रोक लगाने की मांग की।
स्वदेशी जागरण मंच स्वावलंबी भारत अभियान के योगेश पाटिल ने कहा कि प्रतिबंधों के बावजूद चाइनीज पटाखों का क्रय विक्रय चिंता का विषय रहा है ।
चाइना में निर्मित पटाखों में प्रतिबंधित केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है यह केमिकल्स इंसानों के लिए खतरनाक होने के साथ पर्यावरण के लिए भी हानिकारक हैं इसलिए चाइनीज पटाखों के विक्रय पर सख्ती पर रोक लगाई जाए तथा पटाखों के साथ ही ऐसे इलेक्ट्रानिक आइटम जिन पर भगवान के चित्र लगाये जाते है तथा बाद में भगवान का अपमान होता है उस पर भी रोक लगाई जाए ।
इस अवसर पर जिला संयोजक महेश निम्भोरे योगेश राठौर विनय चौधरी ललित सूर्यवंशी अनिल चावंडे श्रीकांत यदुवंशी आकाश बावस्कर किरण सहित स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार