बुरहानपुर :— सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार को एडीप योजना के तहत् निशुल्क कृत्रिम अंग सहायक उपक्रम परीक्षण चिन्हांकन शिविर का आयोजन सोमवार को छत्रपति शिवाजी महाराज मंगल भवन लालबाग में किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस महापौर माधुरी अतुल पटेल निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव द्वारा सर्व प्रथम मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित किया गया नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और नगर निगम को दिये गये निर्देश अनुसार भारत सरकार की एडिप योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण कत्रिम अंग चिन्हाकन करने हेतु शिविर का आयोजन सोमवार को प्रात 10 बजे से शाम 5 बजे तक छत्रपति शिवाजी मंगल भवन कार्यालय लालबाग में आयोजित किया गया।
विधायक अर्चना चिटनिस द्वारा सभी पंजीयन कांउटर का निरीक्षण किया सभी डॉक्टर्स को निर्देशित किया की सभी दिव्यांगजनो कुशलता पूर्वक पंजीयन करे बताया कि हमे दिव्यांगजनों को उनकी क्षमता अनुसार नही उनके दिव्यांगता अनुसार हमको उनका सम्मान और समाज के नजरिए से देखना चाहिए।
निगम महापौर माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनो को उनकी आवश्यकता अनुसार उपकरण दिये जायेंगे इस अवसर पर मै दिव्यांगजनो के साथ एकजुटता होना चाहिए दिव्यांगजन हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण और अभिन्न अंग हैं उनकी सहायता करना हमारा कर्तव्य है हमे दिव्यांगजनो को उनकी क्षमताओं के आधार पर देखना चाहिए न कि उनकी विकलांगता के आधार पर हमें उनकी शिक्षा रोजगार और सामाजिक समावेश के लिए काम करना चाहिए।
निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव ने कहा कि दिव्यांग शिविर जैसे आयोजन हमे दिव्यांगजनो के साथ जुडने और उनकी आवश्यकताओं को समझने का अवसर प्रदान करते है हमें आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए संसाधनो की व्यवस्था करनी चाहिए।
नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में उपकरण हेतु नवीन हितग्राहियों को पात्रता अनुसार सहायक उपकरण चिन्हित कर पंजीकृत किया गया ऐसे हितग्राही को को पंजीकृत किया गया है जीने 3 वर्ष पूर्व उपकरण प्राप्त हुए थे उपस्थित हितग्राहियो के यूडीआई कार्ड नहीं थे उनके कार्ड जनरेट किए गए ऐसे दिव्यांग जिनके आज तक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बने थे उनके प्रमाण पत्र भी बनाए गए दिव्यांग शिविर में 223 हितग्राहीयो का ऑफलाइन पंजीयन किया गया है कार्यक्रम में दिव्यांगजनों दिव्यांग हितग्राहियों को लाने और ले जाने के लिए नगर निगम के सीओओ श्याम श्रीवास्तव द्वारा वाहन से कार्य किया गया इस दौरान बुरहानपुर विधायक अर्चना जिग्नेश नगर निगम महापौर माधुरी अतुल पटेल नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव एम आई सी चेयरमैन संभाजी सगरे वार्ड पार्षद गांधी कॉलोनी साजिदा हफीज मंसूरी भारत भुजड़े राजेश महाजन ईश्वर चौहान निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव जिला सामाजिक न्याय विभाग अधिकारी दुर्गेश दुबे कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू उपायुक्त वित्त शैलेश गुप्ता निगम सचिव जगन्नाथ पवार संतोष महाजन श्याम श्रीवास्तव सामाजिक न्याय विभाग और निगम के कर्मचारी उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार